मुंडवा में जुए के अड्डे पर कार्रवाई:18 लोग गिरफ्तार, एक लाख रुपए और 6 वाहन जब्त

मुंडवा पुलिस और नागौर डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए झुझण्डा गांव में जुआ खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया-मुखबिर से झुझण्डा ग्राम के अंदर आवासीय मकान श्यामाराम पुत्र हजारीराम मेघवाल के घर पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर नागौर डीएसटी टीम के एसआई स्वागत पंड्या और मूंडवा थाना अधिकारी सुमन बंदेला ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने एक लाख 900 रुपए, दो चौपहिया वाहन और बाइक बरामद की हैं। 18 लोगों को किया गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निम्बाराम पुत्र रामनिवास मेघवाल, विजय पुत्र देवाराम जाट, राजेन्द्र पुत्र प्रहलादराम जाट, कुलदीप पुत्र सत्यनारायण नाई, कालु पुत्र नथू गोस्वामी, श्यामाराम पुत्र हेमाराम प्रजापत, गरीबराम पुत्र हुक्माराम मेघवाल, इमरान पुत्र इन्साफ खान चौहान, साजिद पुत्र मुरादखान कायमखानी, आसिफ पुत्र मुबारिक गाडेत, कुर्बान पुत्र मोहम्मद गाडेत, शाहिद पुत्र अब्दुल गाडेत, अशोक सिंह पुत्र भीमसिंह, कालू पुत्र आबिद कायमखानी, अजरूदीन पुत्र भूरे खां, तेजाराम पुत्र सखुराम हिन्दू तेली, मेहबूब पुत्र सदीक गाडेत को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *