डीसी ने 5 तहसीलों में नए अफसरों की तैनाती की

भास्कर न्यूज | अमृतसर ​डीसी ने जिले के 20 सब-रजिस्ट्रार व ज्वाइंट सब-रजिस्ट्रार का तबादला होने के बाद 5 तहसीलों में नए अफसरों की तैनाती कर दी है। हालांकि रजिस्ट्री करने का अधिकार सब-रजिस्ट्रार व ज्वाइंट सब-रजिस्ट्रार को नहीं दिया गया है। ऐसे में लोगों से जुड़ी शिकायतों-सर्टिफिकेट अप्रूवल जैसे काम करेंगे। रजिस्ट्री दफ्तरों में दस्तावेज तस्दीक नहीं करा सकेंगे। पहले की तरह कानूनगो ही तहसीलों में रजिस्ट्रेशन का काम करते रहेंगे। बीते 7 मार्च को अव्यवस्थाओं के बीच 3 तहसीलों में 207 रजिस्ट्रियां कानूनगो ने की थीं। फिलहाल जिन अफसरों को तैनाती मिली है उनमें अमृतबीर सिंह तहसीलदार अमृतसर-1, बेअंत सिंह नायब तहसीलदार अमृतसर-1, पुनीत बांसल तहसीलदार अमृतसर-2, सुनील गर्ग नायब तहसीलदार अमृतसर-2 और हरीश कुमार नायब तहसीलदार को बाबा बकाला साहिब तहसील में जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश की कांपी एडीसी जनरल, एसडीएम, डीआरओ व अन्य अफसरों को भेज दी गई है। संबंधित तहसीलों में अफसर 10 मार्च से अपना चार्ज संभाल लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *