अमृतसर | पैंथर डिवीजन ने इंटरनेशनल वुमन-डे के मौके पर तिबड़ी मिलिट्री स्टेशन पर भूतपूर्व सैनिकों के लिए मेडिकल कैंप व पेंशन से जुड़ी शिकायतें हल करने के लिए रैली का आयोजन किया। मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने बताया कि 1,500 से अधिक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पेंशन से जुड़ी शिकायतों को हल कराया गया। साथ ही स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने हेल्थ चेकअप भी किया।


