आयुष्मान योजना केंद्र से लागू होने के 6 माह बाद पंजाब सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन : श्रुति

भास्कर न्यूज | अमृतसर वार्ड-10 की बीजेपी पार्षद श्रुति विज ने बताया कि आयुष्मान कार्ड योजना केंद्र सरकार से लागू होने के 6 माह बाद आप सरकार ने पंजाब में नोटिफिकेशन जारी किया। इसके पहले हजारों कार्ड बना दिए गए। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सितंबर 2024 में लागू हुई थी। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों का फ्री इलाज कराने को लेकर अप्रैल-2024 में नोटिफिकेशन हुआ। योजना के तहत पहले अनुसूचित जाति वर्ग श्रमिक व अन्य कुछ श्रेणियां को लाभ दिया जाता था। पंजाब सरकार की इस लेट लतीफी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। योजना के तहत शहर के मात्र 40 से 45 अस्पताल इंपैनल किए गए हैं। उनमें भी इंपैनल किए गए अस्पताल लोगों का इलाज करने से आनाकानी करते हैं। शहर के कई नामचीन अस्पतालों को इस योजना के साथ जोड़ने में जिला प्रशासन असफल रहा है। समय-समय पर यह मांग उठती रही है कि जब अन्य राज्यों में यह योजना सफलतापूर्वक लगभग सभी अस्पतालों में चल रही है तो पंजाब में क्यों नहीं चल पा रही? क्या उक्त योजना का लाभ लेने के लिए पंजाब के लोगों को अन्य राज्यों में जाना पड़ेगा? उन्होंने कहा कि देरी से नोटिफिकेशन जारी करने के पहले बनाए गए आयुष्मान कार्ड की जांच करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी और सीएम भगवंत मान को लैटर लिखेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *