कत्थूनंगल, नंगली, खैराबाद, टपियाला, शाहूरा और भोएवाली के स्कूल शामिल : डीईओ

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीईओ हरभगवंत सिंह ने बताया कि शिक्षा में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत सभी जिलों के सर्वश्रेष्ठ सीनियर सेकेंडरी, हाई और मिडिल स्कूलों का चयन किया गया है। जिसमें गुरुनगरी के 6 स्कूलों का चयन हुआ है। इनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) कत्थूनंगल, सरकारी हाई स्कूल नंगली, सरकारी मिडिल स्कूल खैराबाद, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) टपियाला, सरकारी हाई स्कूल शाहूरा और सरकारी मिडिल स्कूल भोएवाली शामिल हैं। 2023-24 और 2024-25 के प्रत्येक सत्र के लिए एक-एक सीनियर सेकेंडरी, हाई और मिडिल स्कूल का चयन किया गया था। प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 10 लाख रुपये, हाई स्कूल को 7.5 लाख और मिडिल स्कूल को 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया है। स्कूलों का चयन योग्यता के आधार पर किया गया है, जो छात्रों के प्रदर्शन, उपस्थिति, सामुदायिक भागीदारी और स्कूलों के बुनियादी ढांचे व अन्य मानदंडों पर केंद्रित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *