विधायक, मेयर ने ट्यूबवेल का किया शुभारंभ

अमृतसर | विधायक डॉ. अजय गुप्ता, मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, डिप्टी मेयर अनीता रानी ने वार्ड नंबर-63 के क्षेत्र नईया वाला मोड़ हरिपुरा में नया ट्यूबवेल शुरू करवाने के विकास कार्य का शुभारंभ किया। विधायक डॉ. गुप्ता ने कहा कि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं हर हालत में उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरिपुरा क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की पहले कुछ कमी आ रही थी। आने वाले दिनों में हरिपुरा क्षेत्र में एक और ट्यूबवेल शुरू होने जा रहा है। जिससे इस क्षेत्र में लोगों को पानी की कोई भी समस्या नहीं आएगी। मेयर ने कहा कि जिस-जिस क्षेत्र में विकास की कोई भी कमी आ रही है, वहां-वहां पर विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में सड़कें बनवाने के भी कार्य तेजी से शुरू करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर डिप्टी मेयर अनीता रानी, तरणवीर कैंडी, संजीव बब्बर, सुरजीत भगत, मनजीत सिंह, सुदेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *