परिवार और समाज से ही संभव है सशक्तिकरण : भाग्यश्री

लुधियाना। शहर के एक कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने शिरकत की और अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि महिलाएं कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें सही दिशा और समर्थन मिले। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ व्यक्तिगत संघर्ष का नहीं, बल्कि पूरे समाज का प्रयास होना चाहिए, जिसमें परिवार की भी अहम भूमिका होती है। भाग्यश्री ने अपने सफर के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को आत्मविश्वास और शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उनके विचारों ने वहां मौजूद महिलाओं को प्रेरित किया और उन्हें आगे बढ़ने की नई ऊर्जा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *