स्कूल में शैक्षिक सामग्री वितरित

महासमुंद| आईडीबीआई बैंक की महासमुंद शाखा ने परसकोल गांव के प्राथमिक विद्यालय में अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख आशीष त्रिपाठी और शाखा प्रमुख पुष्पेंद्र सिन्हा ने विद्यालय का दौरा किया और प्रधान पाठक इंदिरा प्रधान व शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन और छात्रों ने इस सहयोग के लिए बैंक को धन्यवाद दिया और इसकी सराहना की।इस अवसर पर आशीष त्रिपाठी ने कहा कि बैंक का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *