भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद नगर के श्याम बालाजी कॉलेज में शुक्रवार को पांच दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव स्पर्धा के समापन समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी-अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, बैडमिंटन, ड्यूज बॉल, शतरंज, कैरम, क्रिकेट, स्लो साइकिल, शामिल थे। इस दौरान में पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम अजय भोई, द्वितीय रितेश प्रधान, महिला वर्ग में प्रथम लाखेश्वरी दीवान, द्वितीय लाकेश्वरी पटेल थी। स्लो साइकिल में पुरुष वर्ग में प्रथम सोमनाथ, द्वितीय सुमित साहू, महिला वर्ग में प्रथम माया दीवान, द्वितीय शिवानी रही। कैरम में बॉयज टीम में प्रथम तुषार बारीक, विकास, गर्ल्स टीम में दीपशिखा, रूपाली। बैडमिंटन में बॉयज टीम में प्रथम तन्मय गोस्वामी, मुकेश, गर्ल्स में प्रलिता साहू, मानसी पुष्पांकर। शतरंज में बॉय में केतन पवार, गर्ल में छाया प्रथम रही। ड्यूज बॉल में बॉयज टीम में येलो हाउस और गर्ल्स टीम में रेड हाउस विजेता हुए। वहीं क्रिकेट टीम में सीनियर्स की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में विजेता समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, शील्ड व मेडल द्वारा प्राचार्य के हाथों से सम्मानित किया गया। इस मौके पर हेमंत चंद्राकर, तारा चंद्राकर, अंकिता चंद्राकर, उमा चौधरी, निर्मल बंजारे, टीआर कुर्रे, आशी चंद्राकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।


