गोला फेंक में पायल, दौड़ में रीमा और भाला फेंक में रुखमणी विजेता

सुकमा| मिनी स्टेडियम में शनिवार को महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के तीन ब्लॉकों की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धाओं में एथलेटिक्स, गोला फेंक, भाला फेंक, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो व बैडमिंटन सहित अन्य खेल हुए, जिसमें भाला फेंक में सुकमा की रुखमणी, गोला फेंक में छिंदगढ़ की पायल कवासी, 100 मीटर दौड़ में कोंटा की पोडियम रीमा, 200 मीटर दौड़ में छिंदगढ़ की जोगी कोमरम ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, भुनेश्वरी यादव, आयशा हुसैन सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *