रामाराम मेले पर रील्स प्रतियोगिता के विजेता भोलाराम व उपविजेता सूरज

भास्कर न्यूज | सुकमा रामाराम मेले के अवसर पर इस साल मंदिर ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर रील स्पर्धा का आयोजन किया। इसमें रामाराम मेले के इतिहास व जात्रा को लेकर सोशल मीडिया के जरिए रील के जरिए दर्शाना था। इसमें 30 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें बेस्ट 12 रील चुने गए। इसमें भोलाराम यादव विजेता और सूरज परिहार उपविजेता रहे। इसके अलावा बेस्ट फिल्म वीडियो मेकर का पुरस्कार कोंटा के राजकुमार को दिया गया। रील स्पर्धा के विजेता को 5001, उपविजेता को 2501 और फिल्म चित्रांकन को 1501 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। बाकी प्रतिभागियों को 501 रूपए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्पर्धा में पार्वती सार्वा, उमेश कुमार, भूषण मरकाम, विकास सेठिया, शैलेश्वर पोया, तुषार सिंह ठाकुर, सोमेश्वरी येम ठाकुर, वेदांत शुक्ला, निशांत ने हिस्सा लिया। सोशल मीडिया रील्स प्रतियोगिता का पुरस्कार व सम्मान सभा नगर के एक होटल में किया गया। निर्णायकगणों में बस्तर इतिहास के जानकार ओमप्रकाश सोनी व अध्यापिका अनुपमा नाग, विभा शुक्ला, नागेश कवासी शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामाराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज देव ने कहा कि ये पहला प्रयास रहा है। सुकमा रामाराम मेला के गतिविधियां, इतिहास युवा के जरिए सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचे। आने वाले समय में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *