धमतरी | शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देकर साफ-सुथरा बनाने नगर निगम की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता समन्वयक शशांक मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को सदर बाजार से विंध्यवासिनी मंदिर तक, कर्मा चौक होते अंबेडकर चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदार सड़क किनारे कचरा फैला रहे थे। 7 दुकानदारों पर 1300 रुपए का जुर्माना वसूला। भविष्य में कचरा नहीं फैलाने की चेतावनी दी। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट चेताया कि यदि सफाई नियमों का उल्लंघन किया गया, तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस स्वच्छता अभियान की सबसे खास बात यह कि ढोल-नगाड़ों के साथ टीम शहर में निकाली।


