पावर मैनेजमेंट सर्किट डिजाइन में एआई की भूमिका महत्वपूर्ण

सिटी रिपोर्टर | साइंटिफिक इनावेशन को बढ़ावा देने के िलए नवा रायपुर स्थित ट्रिपलआईटी में “पावर मैनेजमेंट सर्किट के डिजाइन और प्रोटोटाइप” पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान डीन (एकेडेमिक्स) डॉ. श्रीनिवास केजी ने कहा कि पावर मैनेजमेंट सर्किट को डिजाइन करने में एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डॉ. बिपिन चंद्र मंडी ने “स्विच मोड पावर रूपांतरण में डिजिटल नियंत्रण” पर जानकारी दी। जिसमें डीसी-एसी कन्वर्टर और उन्नत नियंत्रण तकनीकों को कवर किया गया। एक्सपर्ट सेशन के बाद हैंड्स ऑन लर्निंग सेशन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने सिमुलेशन, पीसीबी डिजाइन और कॉम्पोनेन्ट प्लेसमेंट के माध्यम से कनवर्टर सर्किट के डिजाइन और प्रोटोटाइप का अभ्यास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *