पाली | पाली जेसीआई डायनामिक के तत्वावधान में शनिवार को महिला दिवस व होली स्नेह मिलन का आयोजित किया। संस्था अध्यक्ष नरेंद्र गोलेछा ने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली से मनोज रिया एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां दी। महिलाओं का सम्मान किया। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की। महिलाओं ने फूलों की होली खेली। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष विनय बंब, सचिव धर्मेंद्र खत्री, कोषाध्यक्ष मनीष कांकरिया, विशाल कोठारी, दिनेश पंवार मौजूद रहे।


