विद्यार्थियों ने थाने में जाकर जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

पाली| टैगोर नगर स्थित श्री उमराव चंद अमोलकचंद डागा राउमा विद्यालय के कक्षा 8 व 9 वीं के विद्यार्थियों ने पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत मानपुरा भाखरी सदर थाना पुलिस थाने का भ्रमण किया। थाना अधिकारी सहदेव द्वारा प्रशासनिक, आपराधिक व न्यायिक गतिविधियोें की रिपोर्ट दर्ज करने, अनुसंधान प्रक्रिया और अपराध प्रमाणित होने पर चालान पेश करने की प्रक्रिया बताई। इस दौरान विद्यालय के कानाराम, तखतसिंह, डॉ शिवानी वैष्णव, ममता सोलंकी, अरुणा सोलंकी, राजू राकेश, गायत्री देवी, सुरेश, कांस्टेबल नवलाराम, ज्ञानाराम सहित अन्य मौजूद रहे। सदर थान के अधिकारियों के साथ डागा स्कूल के विद्यार्थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *