5.55 किमी तक 4 मीटर गहरी हुई सेई, 1.22 किमी हिस्सा बचा, मानसून तक पूरा हो जाएगा

उदयवीर सिंह राजपुरोहित | पाली 1970 के दशक में बनी प्रदेश की पहली जल सुरंग है सेई। इसका काम 5 माह तक तो पूरी तरह से बंद रहता है और बाकी के 7 महीने 24 घंटे काम चलता है। जवाई बांध मंे पानी लाने के लिए सेई बांध से निकलने वाली टनल के लिए 2021 में 65 करोड़ से काम शुरू हुआ था। सेई टनल 6.77 किमी को गहरा किया जा रहा है। अभी 5.55 कमी का काम पूरा हो गया है। सिर्फ 1.22 किमी गहरा करने काम ही शेष है। अभी रोजाना 20 मीटर तक गहरी की जा रही है। इसी मानसून इसकी सौगात मिल जाएगी। खास बात यह भी है कि इसमें बेरल 720 मीटर का बनना है जिसमें से अब तक 340 बन चुका है। गौरतलब है कि 10 अगस्त को सेई की टनल खोल दी जाती है, जो 5 महीने तक चलती है। रोजाना 100 से अधिक लोगों की टीम काम 6 कर रही है। पहले यह सुरंग 2.5 मीटर गहरी थी, जो अब डेढ़ मीटर और गहरी होगी। और 4 मीटर तक गहरी होगी। कॉपर डैम व सीसी सड़क का निर्माण कार्य कितना हो चुका है कॉपर डैम बनाने का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। सेई बांध से निकलने वाली 6.77 किमी लंबी सुरंग को गहरा करने का काम 3 साल से चल रहा है। इनलेट और आउटलेट मिलाकर कुल 5.55 किमी तक काम पूरा कर लिया है। डी आकार में बनी सेई टनल को नीचे से गहरा करने के लिए जोधपुर की वीपीआरपीएल एसएसएनआर जेवी कंपनी को गत सितंबर 2021 में वर्कऑर्डर जारी किया था। 6.77 किमी टनल को गहरा करने के लिए 3 साल का समय दिया था। अक्टूबर 2020 में 86.58 करोड़ की स्वीकृति जारी कर सितंबर 2021 में 65.24 करोड़ का वर्कऑर्डर जारी किया था। हर साल मानसून सीजन में 5 महीने काम बंद रहने से प्रोजेक्ट की डेडलाइन पार हो चुकी है। पहले सितंबर 2024 तक काम पूरा होने की डेडलाइन थी। {काम क्या हो रहा : सेई से जवाई बांध में पानी लाने के लिए सुरंग को गहरी करने का 86.58 करोड़ का प्रोजेक्ट चल रहा है। सुरंग के अंदर सीसी बनाई जाएगी। ताकि पूरा पानी मिल सके। इसमें 65 करोड़ का वर्कऑर्डर हुआ है। {फायदा क्या : अभी सिर्फ 34-35 एमसीएफटी पानी जवाई बांध में आ रहा था, लेकिन इस सुरंग का काम पूरा होने के बाद दोगुने से अधिक यानी करीब 75 एमसीएफटी पानी रोजाना जवाई बांध में डायवर्ट हो सकेगा। यानी जिले पूरे जिले को 10 दिन पीने जितना पानी एक दिन में ही मिल सकेगा। {सुरक्षा : सुरंग के अंदर 6.77 किमी तक सीसी सड़क का निर्माण हो रहा है। ^सेई सुरंग को गहरा करने के लिए 24 घंटे 100 से अधिक एक्सपर्ट की टीमों के साथ काम किया जा रहा है। इसी मानसून से पहले इसको पूरा कर देंगे। जिसे जवाई बांध में रोजाना 75 एमसीएफटी पानी आ सकेगा। – आकांक्षा रावत, एईएन, सिंचाई विभाग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *