पाली| महिला थाने में मानव सेवा विकास संस्थान द्वारा संचालित महिला सुरक्षा व सलाह केंद्र में महिलाओं को जागरूक रहने व उनके अधिकारों के बारे में बताया। महिला सुरक्षा एवं सलाहकार मंजू सोनी ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के बारे में जागरूक किया और महिला हेल्पलाइन 181 नंबर की जानकारी दी। विधिक सलाहकार रजनी गुर्जर द्वारा विधिक सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 साझा किया। कालिका यूनिट से महिला कांस्टेबल भंवरी, हेड कांस्टेबल रामचंद्र, महिला कांस्टेबल सरिता और 20 महिलाएं उपस्थित रहीं।


