पाली | पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 72वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बांगड़ अस्पताल में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख व पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा की मौजूदगी में 15 महिलाओं सहित 57 युवाओं ने रक्तदान किया। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि राजे के कार्यकाल में प्रदेश का रिकॉर्ड विकास हुआ है। रक्तदान शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाजसेवी महबूब कबाड़ी, पीयूष भाटी व गोविंद भाई रहे।


