चोरी करने वाले चार नाबालिग गिरफ्तार

जशपुरनगर | रात में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल और कैमरा की चोरी करने वाले 4 नाबालिग बालकों को तत्काल संरक्षण में लिया गया है। अपचारी बालकों की उम्र क्रमशः 14 वर्ष, 12 वर्ष, 12 वर्ष व 13 वर्ष है। अपचारी बालकों से चोरी किया हुआ 3 लाख 56 हजार के समानों में 28 नए व पुराने मोबाईल सहित 2 कैमरा जब्त किया गया है। मामला थाना दुलदुला क्षेत्र का है। प्रार्थी शिवकुमार चक्रेश (23 साल) निवासी दुलदुला ने 5 मार्च को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 और 24 फरवरी की दरम्यानी रात में उनके दुलदुला मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने मोबाइल और कैमरे को चोरी कर ली है। कार्रवाई करते हुए प्रकरण के संदेही 4 अपचारी बालकों से पूछताछ किया गया। जो 23 फरवरी की रात में एक साथ होकर प्रार्थी की दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल एवं कैमरे की चोरी करना स्वीकार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *