पेंशनर्स आज पार्षदों का सम्मान करेंगे

जांजगीर | छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ की बैठक 10 मार्च की दोपहर 3 बजे बीटीआई चौक के पास एसबीआई लाइफ कार्यालय होगी। इसमें न​वनिर्वाचित पार्षदों व जनपद सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। संतोष राठौर ने बताया कि बैठक में पेंशनर साथियों को भाग लेने की अपील की गई है। प्रांताध्यक्ष आरके थवाईत, प्रांतीय सलाहकार आरएस क्षत्रिय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संघ के नए सदस्यों का बैच लगाकर स्वागत किया जाएगा। नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव में पेंशनर साथियों या उनके परिवार के सदस्यों में से जनप्रतिनिधियों का स्वागत होगा। इनमें बी. साहू (पार्षद, वार्ड 12, चांपा), हारथी राठौर के पुत्र दिनेश राठौर (पार्षद, वार्ड 18, जांजगीर) और साथी चंद्रशेखर राठौर की पुत्रवधू शिखा राकेश राठौर (जनपद सदस्य, बम्हनीडीह ब्लॉक) शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *