भास्कर न्यूज | कवर्धा कबीरधाम जिले में निजी क्षेत्र में नौकरी देने युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 11 और 12 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। जिला रोजगार अधिकारी प्रमोद जैन ने बताया कि 11 मार्च को सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विस द्वारा भर्ती की जाएगी। इसमें सिक्योरिटी गार्ड (पुरुष) के 300 पद हैं, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं पास और वेतन 9,000 से 12,000 रुपए होगा। सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद हैं, जिसके लिए 12वीं पास और दो साल का अनुभव जरूरी है। वेतन 12,000 से 17,000 रुपए रहेगा। लेबर के 100 पद हैं, जिसके लिए साक्षर होना आवश्यक है और वेतन 15,000 रुपए मिलेगा। इन पदों के लिए कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और धमधा रहेगा। सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 140 पदों पर होगी भर्ती: 12 मार्च को शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा भर्ती की जाएगी। इसमें सेल्स रिप्रेजेंटेटिव (पुरुष) के 140 पद हैं। इसके लिए 12वीं पास और 0-1 वर्ष का अनुभव जरूरी है। वेतन 8,300 से 30,000 रुपए रहेगा। इनका कार्यक्षेत्र कबीरधाम जिला होगा।


