हजारीबाग में हुए एनटीपीसी डीजीएम हत्याकांड को लेकर शनिवार को हजारीबाग से लेकर रांची तक पुलिस प्रशासन में गहमा-गहमी बनी रही। उसके बाद हत्याकांड मामले को लेकर कटकमदाग थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई। वहीं हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी गई है। अब तक की जांच में पता चला है कि डीजीएम को गोली मारकर अपराधी बाइक से पूंदरी जंगल की ओर भागे थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस फतहा पुंदरी और आसपास के जंगल में छापेमारी अभियान चलाती रही। एसपी ने गठित की एसआईटी इधर हत्याकांड की जांच के लिए एसपी अरविंद कुमार सिंह ने एसआईटी गठित की है। एसआईटी का नेतृत्व बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार कर रहे हैं। एसआईटी में कटकमदाग थाना प्रभारी, केरेडारी थाना प्रभारी, बड़कागांव थाना प्रभारी सहित तकनीकी शाखा के कई पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
वहीं एसआईटी गठन के साथ-साथ ही हजारीबाग पुलिस ने विभिन्न ठिकानों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों के बारे में पुलिस उनके नाम और पता देने से भी बच रही है। NTPC और उसकी आउटसोर्सिंग कंपनियां निशाने पर एनटीपीसी और उसके आउटसोर्स कंपनी के वरीय पदाधिकारी को गोली मारकर हत्या करने की यह चौथी घटना है। हालांकि सीधे एनटीपीसी के इतने बड़े अधिकारी को गोली मारने की यह पहली घटना है। जबकि इसी कंपनी के आउटसोर्स कंपनियां त्रिवेणी सैनिक के जीएम एचआर और ऋतिक कंपनी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। नहीं मिली थी कोई धमकी और ना ही था कोई विवाद एनटीपीसी के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक की जानकारी में ना ही उन्हें कहीं से किसी भी तरह की धमकी मिली थी और ना ही उनका किसी से कोई विवाद चल रहा था। वे काफी सीधे-साधे व्यक्ति थे। इससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं की रेकी किसी और की हुई टारगेट में कोई और थे और जान कुमार गौरव की चली गई। पुलिस जांच कर रही है। हत्या के बाद राज्य में हड़कंप हत्याकांड ने पूरे राज्य भर में हड़कंप है। बोकारो रेंज के आईजी एस माइकल राज हजारीबाग पहुंचे। बानादाग साइडिंग तथा घटनास्थल के अलावा कई संदिग्ध ठिकानों पर जांच की। एनटीपीसी के कर्मी और अधिकारियों को किस तरह की सुरक्षा पुलिस मुहैया करा रही है। उन्होंने भास्कर के साथ बात करते हुए बताया कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। ———————————————- DGM हत्याकांड से जुड़ी इस खबर को पढ़ें… झारखंड में NTPC के DGM की हत्या:घर से ऑफिस के लिए निकले थे, ओवरटेक कर मारी गोली, नालंदा के रहने वाले थे NTPC कोल परियोजना के केरेडारी में डिस्पैच डिपार्टमेंट के DGM पद पर कार्यरत कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वे अपने घर हजारीबाग से ऑफिस के लिए थे। गाड़ी जैसे ही हजारीबाग के फतहा चौक के पास पहुंची बाइक सवार अपराधियों ने गाड़ी ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी। उन्हें 2 गोलियां लगी थीं। आनन-फानन में उन्हें पास के ही आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। वे ऑफिस की स्कॉर्पियो में सवार थे। गाड़ी में उनके अलावा 2 और लोग बैठे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…


