गरीबों में ज्यादा बांटें सदका व खैरात : मौलाना कुतुबुद्दीन

रांची | एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि सन हिजरी 1446 के 9 वां महीने रमजानुल मुबारक का पहला अशरा चल रहा है, इस पाक महीनें में हर नेक कार्य व इबादत का सवाब व नेकियां बढ़ा दी जाती हैं, अल्लाह तआला ने इस महीने में बहुत ज्यादा बरकतें रखा है। उन्होंने कहा कि रमजानुल मुबारक के अलावा कोई शख्स दस नेक काम करता है तो उसे 10 नेकियां ही मिलती हैं। लेकिन रमजानुल मुबारक में अगर कोई व्यक्ति किसी गरीब को 100 रुपए देता है तो अल्लाह तआला देने वाले का 70 गुना ज्यादा सवाब व नेकियां अता फरमाता है, अगर कोई दो रिकअत नमाज अदा करता है तो उसे 70 गुना ज्यादा रिकअत पढ़ने का सवाब देता है, इसी तरह कोई कुरआन शरीफ की एक आयत की तिलावत करता है तो रमजानुल मुबारक के सदके उसे 70 गुना ज्यादा आयत पढ़ने का सवाब मिलता है। सदका -खैरात करने वालों की बेशुमार नेकियां लिखी जाती हैं। मौलाना ने मुस्लिम समुदाय के दौलतमंद व्यक्तियों से कहा कि वे इस पाक महीने में गरीबों, बेसहारों, अनाथों, विधवाओं व असहाय महिला-पुरूष, बच्चे-बच्चियों को सदका व खैरात के रूप में कपड़े, राशन, इफ्तार किट, इलाज के लिए मदद, पढ़ने के लिए किताबें दिया करें ताकि रमजानुल मुबारक में वे गरीब भी खुशी खुशी जिंदगी गुजारें, देने वाले की बेहिसाब नेकियां लिखी जाती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *