महिलाएं प्रेरणा व ऊर्जा की स्रोत : किरण

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर जिला प्रशासन (समाज कल्याण शाखा) रांची ने जैप-1 डोरंडा के शौर्य सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण निदेशक किरण कुमारी पासी, विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज शामिल हुए। किरण पासी ने कहा कि घर छोड़कर अपने कार्यक्षेत्र में जाना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन आप प्रेरणा और ऊर्जा की स्रोत है। निर्णय लेने की क्षमता शिक्षा ने ही हमें दी है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि अतीत में महिलाओं को वह सम्मान नहीं दिया गया, इसलिए इस दिन को मनाकर हम उनके समानता और अधिकारों की बात करते हैं। वहीं, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि विकसित भारत का सपना स्त्री-पुरुष के बीच समानता स्थापित किए बिना साकार नहीं हो सकता है। आज की महिलाओं को स्किल्ड और शिक्षित होने की बात कही। कंबोडिया जाने वाली महिला पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी सम्मानित कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने भाषण, नुक्कड़ नाटक व पाइका का प्रदर्शन किया इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राएं हुईं पुरस्कृत अतिथियों ने मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण एसएस डोरंडा बालिका +2 उच्च विद्यालय की 5 छात्राओं तन्वी, इलमा, तमन्ना, जानवी व पिंकी को सम्मानित किया। कंबोडिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए चयनित महिला पैरा थ्रो बॉल की 7 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। 3 सीडीपीओ, 3 लेडी सुपरवाइजर व 3 आंगनबाड़ी सेविका को भी सम्मानित किया गया। कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना पर भाषण, नुक्कड़ नाटक व पाइका नृत्य किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह ने दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *