ओ री चिरैया…नाटक में महिलाओं के साथ भेदभाव को दिखाया

झारखंड फिल्म एंड थिएटर एकेडमी व संस्था शक्ति ने संयुक्त रूप से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऑक्सीजन पार्क में स्ट्रीट थिएटर फेस्टिवल का आयोजन किया। स्ट्रीट फेस्टिवल में राजीव सिन्हा के निर्देशन में महिलाओं के सम्मान में तीन अलग-अलग विषयों पर आधारित नाटकों का मंचन हुआ। इसमें नाटक ‘असर-क्या खोया क्या पाया’, ‘ओ री चिरैया’ और ‘खामोशी कब तक’ का मंचन हुआ। नाटक देखने बड़ी संख्या में लोग पार्क में मौजूद रहे। युवा कलाकारों ने अपने अभिनय से सबको बांधे रखा। लड़कियों के साथ खड़े रहने के बजाय सोशल मीडिया में व्यक्त करते हैं चिंता: नाटक में महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार पर समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों के भद्दे कमेंट को िदखाया। साथ ही मासिक धर्म व महिलाओं के स्वास्थ्य पर जानकारी दी गई। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अक्सर लोग सामने में बोलने के बजाय सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और अपना विरोध जताते हैं, इन्हें रोचक ढंग से दिखाया। इस अवसर पर तीनों नाटक में अभिनय कर रहीं 6 लड़कियां अंशु अग्रवाल, श्रुति जायसवाल, अलका भगत, रीत कौर, अंजलि सिन्हा और मेरी अंजलि प्रधान को संस्था शक्ति ने सम्मानित किया। मौके पर अनीता यादव व रंजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *