खाटू श्याम जी मेला 2025 के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवा शुरू की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इसकी जानकारी दी। गाड़ी संख्या 09741 (रेवाड़ी-जयपुर मेला स्पेशल) 8 मार्च 2025 को रेवाड़ी से रात 8:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 12:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस विशेष रेल सेवा में कुल 12 डिब्बे होंगे। इनमें 10 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 पावर कार शामिल हैं। यह ट्रेन मार्ग में 11 स्टेशनों पर रुकेगी। ये स्टेशन हैं – अटेली, नारनौल, डाबला, नीमका थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामोद और ढेहर का बालाजी। यह एक दिवसीय विशेष सेवा होगी।


