गिरिडीह में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टुंडी रोड स्थित उसरी वॉटरफॉल में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिहोडीह स्थित मोर्यपुरी कॉलोनी निवासी प्रिंस राज के रूप में हुई है। वह वीरेंद्र कुमार वर्मा का बेटा था। जानकारी के मुताबिक वह रविवार सुबह 8:30 बजे ट्यूशन जाने का बहाना बनाकर दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। प्रिंस अपने दोस्तों के साथ उसरी वाटरफॉल पहुंचा। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता अर्जुन प्रसाद वर्मा ने बताया कि दोपहर एक बजे उन्हें प्रिंस के दोस्तों का फोन आया। उनके दामाद बीएसएफ में जवान हैं और बंगाल में पोस्टेड हैं। परिवार मूल रूप से जमुआ थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव का है, लेकिन वर्तमान में सिहोडीह में रह रहे हैं। मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


