फाजिल्का जिले के अबोहर में नहर की पटरी पर एक युवक से नकदी और मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। जिसमें बाइक सवार दो युवकों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए पीड़ित पर कांपे से हमला कर उसे नहर में धक्का दिया और फरार हो गए। मामले की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काम से घर लौट रहा था जानकारी के अनुसार धर्मपुरा के रहने वाले राधे श्याम ने पुलिस को बताया कि घटना 7 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे की है। राधे श्याम अमन ऑटो जोन बुलेट एजेंसी से काम खत्म कर घर लौट रहा था। जब वह नेशनल हाईवे से नहर की पटरी पर पहुंचा, तब दो बाइक सवार युवक वहां आए। उन्होंने राधे श्याम को रोका और उसका मोबाइल व 5 हजार रुपए छीन लिए। पीड़ित से कांपे से हमला आरोपियों ने इतना ही नहीं किया, उन्होंने पीड़ित पर कांपे से हमला भी किया। इसके बाद उसे नहर में धकेल दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


