पंजाब स्टेट डीयर 200 मंथली लॉटरी में अबोहर से बिका टिकट डेढ़ करोड़ रुपए का विजेता बना है। शनिवार को निकली इस लॉटरी के विजेता की तलाश जारी है। निरंकारी भवन रोड स्थित विपन लॉटरी स्टॉकिस्ट के सेल्समैन सुनील ने यह टिकट बेचा था। टिकट वाला व्यक्ति करें संपर्क जानकारी के अनुसार सुनील ने बताया कि वह गांव दोदा का रहने वाला है। उन्होंने करीब 20 दिन पहले यह टिकट बेचा था, विजेता टिकट का नंबर 545595 है। सुनील को जब पता चला कि उनके द्वारा बेचा गया टिकट विजेता बना है, तो वह बेहद खुश हुए। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें भी फायदा होगा। साथ ही उनके शहर में इनाम निकलना गर्व की बात है। लॉटरी विक्रेता ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास यह टिकट है, तो वह उनसे संपर्क करे। इससे आगे की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी।


