बलौदाबाजार जिला पंचायत चुनाव….भाजपा में कलह:बागी प्रत्याशियों की जीत से कार्यकर्ता नाराज, पार्टी कार्यालय में हंगामा

बलौदाबाजार जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भाजपा की अंदरूनी कलह सामने आई है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को हराकर बागी उम्मीदवार आकांक्षा गोलू जायसवाल अध्यक्ष और पवन साहू उपाध्यक्ष बने। इस हार से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व पर बागी प्रत्याशियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का ताला तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुनीता विमल देवांगन को कार्यालय में रोका। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शीर्ष नेताओं को गाड़ियां और पैसों का लालच देकर बागी प्रत्याशियों को समर्थन दिलाया गया। मंत्री टंकराम का हंगामे की जानकारी से इनकार प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने हंगामे की जानकारी से इनकार किया। भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने विरोध करने वालों को असामाजिक तत्व करार दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने विवाद पर चुप्पी साध ली। भाजपा कार्यालय में मीडिया को कवरेज से रोका गया। यह घटना भाजपा की आंतरिक गुटबाजी को सामने लाई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेतृत्व के इस रवैये से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *