कोंडागांव में 8 मार्च 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में रिकॉर्ड 56,643 मामलों का निपटारा किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक अदालत में जिला न्यायालय कोंडागांव के पांच न्यायालयों और केशकाल-नारायणपुर के तालुका न्यायालयों में अलग-अलग खंडपीठ बैठाई गई। राजस्व मामलों के लिए एक अलग खंडपीठ का गठन किया गया। बैंक रिकवरी के 40 मामलों में 31.32 लाख रुपए का निपटारा हुआ। आपराधिक मामलों में 20 प्रकरणों में 4.10 लाख रुपए का फैसला हुआ। बिजली बिल के 354 मामलों में 14.64 लाख रुपए की वसूली की गई। मोटर दुर्घटना के 7 और चेक बाउंस के 13 मामलों का निपटारा मोटर दुर्घटना के 7 मामलों में 63.50 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया। चेक बाउंस के 13 मामलों में 26.72 लाख रुपए का निपटारा हुआ। अन्य सिविल मामलों में 13 प्रकरणों में 85.57 लाख रुपए का फैसला किया गया। ट्रैफिक चालान के 1,335 मामलों में 1.90 लाख रुपए की वसूली हुई। राजस्व के 5,494 प्रकरणों का निपटारा किया गया। नगर पालिका कोंडागांव और नारायणपुर के 1,943 मामलों में 33.02 लाख रुपए की वसूली हुई। दूरसंचार के 25 मामलों में 80,663 रुपए का निपटारा हुआ। अन्य विविध मामलों में 47,395 प्रकरणों का निपटारा कर 65.41 लाख रुपए का अवार्ड पारित किया गया। कुल मिलाकर एक दिन में 3.26 करोड़ रुपए के अवार्ड के साथ 56,643 मामलों का निपटारा किया गया।


