400 मीटर दौड़ में कीर्ति, तो तवा फेंक में माहेश्वरी प्रथम

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्लॉक स्तरीय महिला खेलकूद स्पर्धा का आयोजन शुक्रवार को उन्मुक्त खेल मैदान स्टेडियम में किया गाय। स्पर्धा 9 से 18 वर्ष और 18 से 35 वर्ष दो आयु वर्ग में आयोजित की गई। इसमें एथलेटिक्स, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेट लिफ्टिंग, रस्साकशी का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी बैजनाथ नरेटी की अध्यक्षता में स्पर्धा आयोजित की गई। स्पर्धा की शुरुआत एबीईओ अंजनी मंडावी, बीईओ एसपी कोसरे, ललित नरेटी, रेनू राम यदु, जागेंद्र डहरे के आतिथ्य में हुआ। मंडावी ने कहा नारी सशक्तिकरण का उदाहरण देते हुए समस्त खिलाड़ियों को खेल एवं अन्य विभाग हर क्षेत्र में अग्रसर रहने प्रेरित किया। प्रतियोगिता में दमकसा, हाटकोंदल, लोहत्तर, दुर्गूकोंदल क्षेत्र के हॉस्टल, एकलव्य स्कूल सहित अन्य स्कूलों के छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्पर्धा के 100 मीटर दौड़ में पूनम नरेटी, माहेश्वरी सलाम, 400 मीटर दौड़ में कीर्ति नरेटी, तवा फेंक में भावना नरेटी, 18 से 35 वर्ष महिला में कृतिका नरेटी, पूर्णिमा नेता, 400 मीटर दौड़ में नंदिनी जैन और तवा फेंक में माहेश्वरी, रोशनी नरेटी, पलक दर्रो एवं साथी, बैडमिंटन सिंगल्स 9 से 18 वर्ष महिलाओं में साक्षी, प्रतिभागियों में बैडमिंटन डबल्स में तानिया दास व प्रिंसी सरदार, बैडमिंटन 18 से 35 में तोरण चिराम एवं वालीबॉल 9 से 18 वर्ष महिलाओं में पूर्णिमा गावड़े एवं साथी, 18 से 35 वर्ष में नंदिनी जैन एवं साथी। वेटलिफ्टिंग में ऋषिका नेगी एवं योग्यता दर्रो, रस्साकशी 9 से 18 वर्ष महिलाओं में रचना नरेटी एवं साथी, 18 से 35 वर्ष महिला में नंदिनी जैन एवं साथी विजयी रहे। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीआरसी लतीफ सोम थे। अतिथियों में सीएसी भारत दरपट्टी, शैलेंद्री मरकाम थे। अ​तिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मनोज दरियो, राजेश कुर्रे, सुरेश ठाकुर, राजेश नागवंशी, भागीरथी बोगा, नंदकुमार कुल्हारे, उत्तम कुमार आर्य, सावित्री नरेटी, तिलेश्वरी नुरुटी, दुर्गा मसीया, हरीश, सुंदर लाल भुआर्य, रेनू राम यदु व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *