कपूरथला जिला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 80 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पकड़ी गई महिला से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। गांव संधू चट्ठा चौंक पर नाकाबंदी थाना सदर के एसएचओ कंवरजीत सिंह के मुताबिक एएसआई अमरजीत सिंह की टीम गांव संधू चट्ठा चौंक पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान एक महिला एक्टिवा स्कूटी पर गांव कुलारा की तरफ से आती दिखी। महिला पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर उसे रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम हरप्रीत कौर उर्फ प्रीत बताया। वह कालोनी आलमगीर काला संघिया की रहने वाली है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस वहीं पुलिस की टीम को तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली गोलियां मिली। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


