चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 252 रन का टारगेट दिया है। रायपुर में सुबह से भारतीय फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। शहर के अलग-अलग मंदिरों में चैंपियंस ट्रॉफी सुबह से हवन किया गया। इस दौरान तिरंगा झंडा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे क्रिकेटरों की फोटो रखकर इंडिया के फाइनल जीतने को लेकर प्रार्थना की गई। इस दौरान फैंस ने कहा कि, इंडिया ही बनेगा चैंपियन। मॉल के बिग स्क्रीन हाउस फूल फाइनल मैच को लेकर खुमारी इस तरह है कि रायपुर के क्लब, रेस्टोरेंट, मॉल्स और मल्टीप्लैक्स थिएटर में मैच देखने लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। यहां 300 रुपए से लेकर 500 रुपए तक में टिकट बिके हैं। इंडिया टीम के थमाकेदार बल्लेबाजी के बीच हर शॉट पर भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क। 2 पूर्व क्रिकेटर्स के बयान 1. रैना बोले- ट्रॉफी भारत ही आएगी रांची में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा- ट्रॉफी भारत आएगी। रोहित ने टीम का अच्छा नेतृत्व किया। विराट बहुत अच्छा खेल रहे हैं…टीम को उसी संयोजन के साथ खेलना चाहिए…। 2. हरभजन बोले- टीम में बदलाव की संभावना नहीं पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने रांची में कहा- हम सभी चाहते हैं कि ट्रॉफी भारत में आए…मुझे नहीं लगता कि टीम में कोई बदलाव होगा और मुझे उम्मीद है कि परिणाम भी वही होगा, परिणाम भारत के पक्ष में होगा…।


