चंग की थाप पर जमकर थिरके शहरवासी:फूलों की होली के साथ फागोत्सव का आंनद, दैनिक भास्कर और श्रीराम सेवा मंडल का आयोजन

फागुन के महीने में हर तरफ फाग और चंग की मस्ती छाई रहती है । होली से पहले चंग का धमाल और फागोत्सव का आंनद भीलवाड़ा में में भी रविवार शाम को छाया रहा । नगर निगम के चित्रकूट धाम बास्केटबॉल ग्राउंड में शेखावाटी के कलाकारों द्वारा चंग की आकर्षक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। माहिलाएं और पुरुष चंग की धुन पर जमकर थिरके। चारों ओर गुलाब की होली ने उत्सव के उत्साह को डबल कर दिया । इस दौरान वीना कैसेट के कलाकारों द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई।बड़ी संख्या में शहरवासी भास्कर द्वारा आयोजित चंग फाग उत्सव का आंनद लेने चित्रकूट धाम पहुंचे । भास्कर के क्लस्टर हेड अजय रावत ने बताया कि होली का पर्व खुशियों और उत्साह का पर्व है। आमजन में होली की खुशियां बांटने के लिए दैनिक भास्कर ने श्री राम मंडल सेवा संस्थान के साथ चंग फागोत्सव का आयोजन किया है। बड़ी संख्या में शहरवासी यहां पहुंचे हैं और उत्सव का आनंद ले रहे हैं । होली से पहले चंग की धुन हो, आंनद का उत्सव हो और इसी फाग के आनंद को लेने के लिए इस इवेंट का आयोजन किया गया है। श्री राम मंडल सेवा संस्थान के शांति प्रकाश मोहता ने बताया कि भास्कर के साथ आज चंग फाग महोत्सव का आयोजन किया गया है । 51 कलाकारों ने स्टेज पर अपनी प्रस्तुति दी है। इनमें राष्ट्रीय कलाकार चंगवादक राजपाल ढाका और धमाल गायक जगदीश सोनी ने भी अपनी प्रस्तुति दी है। आज शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक यह आयोजन किया गया। आयोजन में संस्थान के कलाकार आकर्षक राजस्थानी वेशभूषा में धोती-कुर्ता सर पर साफा और कमर में आकर्षक रंगीन कमरबंद बांधकर चंग, पेड़ और की ताल पर फाग की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। एक से एक बढ़कर राजस्थानी गीतों की धुन पर कलाकारों की प्रस्तुति को शहर वासियों ने सराहा। इस दौरान शहर की कई महिला मंडल की मेंबर भी कार्यक्रम में शामिल हुई और चंग की धुन पर जमकर डांस किया। फाग उत्सव के दौरान गुलाब के फूलों की पत्तियों से होली भी खेली गई और सभी ने एक दूसरे को होली के एडवांस में बधाई दी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *