पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने सीएम सुक्खू को घेरा:मनाली में बोले- केंद्रीय मंत्रियों से मदद मांगते हैं, प्रदेश आकर बदल जाते सुर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मनाली में पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि सुक्खू दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मदद मांगते हैं। लेकिन प्रदेश लौटते ही केंद्र से सहायता न मिलने की बात करने लगते हैं। ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार में बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन अटकी हुई है। वृद्ध आश्रम और मानसिक रोगियों के केंद्रों को मिलने वाली मदद भी जारी नहीं हुई है। केंद्र ने मनाली को क्रिटिकल केयर सेंटर के लिए 30 करोड़ रुपए मंजूर किए। प्रधानमंत्री ने खुद इसका शिलान्यास किया। लेकिन राज्य सरकार ने धन्यवाद तक नहीं दिया। केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी बड़ी सौगातें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार बड़ी सौगातें दे रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अथक प्रयासों से हिमाचल को एम्स जैसी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिली और अब इसमें सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। पहले से ये सुविधाएं उपलब्ध ठाकुर ने आगे कहा कि एम्स बिलासपुर में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ट्रॉमा सेंटर जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध थीं। अब पेट स्कैन जैसी महत्वपूर्ण सुविधा जुड़ने से यह संस्थान और सक्षम बनेगा। एम्स बिलासपुर में अब बिस्तरों की संख्या 250 से बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की गई है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए 15 करोड़ रुपए की लागत से एक विश्राम सदन का निर्माण किया जाएगा। केंद्र ने एम्स को पोर्टेबल अस्पताल भी प्रदान किया गया है, जिसकी लागत करीब तीन करोड़ रुपए है। यह अस्पताल आपदा के समय मरीजों के तत्काल उपचार में मदद करेगा। कैंसर मरीजों के लिए आधुनिक पेट स्कैन की सुविधा पूर्व मंत्री ने कहा कि सुक्खू भ्रष्टाचार के रास्ते बंद करने की बात करते हैं। साथ ही महिलाओं को 1500 रुपए देने का वादा करते हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है। एम्स बिलासपुर में कैंसर मरीजों के लिए आधुनिक पेट स्कैन की सुविधा शुरू की गई है। अब मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ या बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *