शिमला में युवक का हंगामा:पब्लिक प्लेस पर बदसलूकी और गाली-गलौज, लड़की के पैसे मांगने पर किया ड्रामा

हिमाचल की राजधानी शिमला के रानी झांसी पार्क में एक युवक ने बीते शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। आज इसका वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की फूट फूट कर रो रही है। वीडियो में युवक लड़की को गंदी-गंदी गालियां दे रहा है। पुलिस के अनुसार, एक लड़की ने युवक को कुछ पैसे दिए थे। जब उसने लड़के से पैसे वापस मांगे तो युवक पैसे लौटाने को मुकर गया। रानी झांसी पार्क में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब जब युवती ने दोबारा पैसे मांगने तो युवक उस पर भड़क गया और अश्लील गालियां देने लगा। लड़की को रोते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद भी रानी झांसी पार्क और मॉल रोड पर 20 से 25 मिनट तक ड्रामा चला। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को घसीटकर सदर थाना ले गई। लेन-देन का मामला युवती को भी पुलिस थाने ले गई। मगर पुलिस ने लेन-देन के इस मामले में लड़की और लड़के के परिजनों को सूचित किया। देर शाम परिजन थाने में पहुंचे। इसके बाद लड़की और लड़का परिजनों के हवाले किए गए। पुलिस ने मामला भी दर्ज नहीं किया। बताया जा रहा है कि युवक शिमला में एक प्राइवेट बस का कंडक्टर है। लड़की भी शिमला की ही बताई जा रही है। हुड़दंग करने वाले युवक के साथ दो और लड़के भी थे। रानी झांसी पार्क बना प्रेमी जोड़ों और नशेड़ियों का अड्डा स्थानीय लोगों ने पुलिस से रानी झांसी पार्क में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। यहां पर अक्सर प्रेमी जोड़े, नशेड़ी और अश्लील प्रेंक वीडियो शूट करने वाले ऐसी हरकतें करते हैं। ऐसी वारदातों से दुनियाभर में मशहूर पर्यटन स्थल शिमला बदनाम हो रहा है। SHO सदर थाना धर्म सेन नेगी ने बताया कि यह मामला लेन देन का था। युवक भी कुछ मानसिक तौर पर परेशान है। इसलिए उसे परिजन उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *