देहरा में नशा तस्कर गिरफ्तार:चरस बरामद, कैफे में सप्लाई किया जा रहा था, एसपी बोले- अभियान और तेज होगा

कांगड़ा जिले के देहरा में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। CIA प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने बदौली क्षेत्र में एक कैफे पर छापा मारा। देहरा-ज्वालामुखी मुख्य सड़क पर स्थित संधू कैफे से 375 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने कैफे संचालक साहिल संधू को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। साहिल कस्बा कोटला, तहसील जसवां कोटला, जिला कांगड़ा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी बोले- नशे के खिलाफ अभियान होगा तेज एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार जांच कर रहे हैं। पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान को और तेज करेगी। क्षेत्र में नशे के बढ़ते मामलों से स्थानीय लोग चिंतित थे। इस कार्रवाई से उन्होंने राहत महसूस की है। ग्राम पंचायत बदौली के उपप्रधान नितिन कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चला रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *