भास्कर न्यूज | बारगांव शासकीय नवीन कॉलेज बेरला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर 17 से 23 दिसंबर तक शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल ग्राम बारगांव में लगाया गया है। इस शिविर में 44 स्वयंसेवक शामिल हो रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्रेमलता गौरे ने गीत के माध्यम से रासेयो के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एनएसएस का आदर्श वाक्य लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है व निस्वार्थ सेवा की आवश्यकता को पुष्ट करता है। एनएसएस विद्यार्थियों के विकास व दूसरे व्यक्ति के दृष्टिकोण की सराहना करने में मदद करता है। सरपंच धनेश्वरी चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शिविर से अनुशासन, व्यक्तित्व विकास की सीख मिलती है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को फायदा होगा। संकुल समन्वयक सुरेंद्र पटेल ने सात दिवसीय शिविर की थीम नशामुक्ति में युवाओं की योगदान का उल्लेख करते हुए शिविर के उद्देश्य व कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। अनुशासन का पालन करना जितना कठिन कार्य हैं, उतनी ही सहजता से अनुशासित व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। राष्ट्र निर्माण में विशेष भूमिका निभा सकते हैं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी युवराज पावले ने कहा कि रासेयो अनुशासन, व्यक्तित्व विकास, अभिव्यक्ति कौशल आदि को विकसित विद्यार्थियों को जीवन के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए परिपक्व बनाता है। सहायक प्राध्यापक खुशबू ध्रुव ने कहा कि रासेयो का महत्व आज के परिप्रेक्ष्य में बहुत जरूरी है। इसके तहत स्वयंसेवी राष्ट्र निर्माण में विशेष भूमिका निभा सकते हैं।


