रावतभाटा में सोमवार 10 मार्च को चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। डिस्कॉम के सहायक अभियंता देवेंद्र नागर ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नहर के पास डीजल पावर के सामने 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने का काम किया जाएगा। इस दौरान आरपीएस कॉलोनी, पुराना बाजार और नया बाजार की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार लाइन का तार बदलने के लिए बिजली आपूर्ति बंद करना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी।


