बरही | रेनबो स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र रवि कुमार के असमय निधन से विद्यालय में शोक का माहौल है। 13 वर्षीय रवि कुमार करसो गांव के निवासी थे। दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से परिवार सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल है। रेनबो स्कूल प्रशासन, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। विद्यालय में शोक सभा आयोजित हुई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के निदेशक सिकंदर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि रवि कुमार का असमय जाना अपूरणीय क्षति है। उनकी मुस्कान और जिज्ञासु स्वभाव हमेशा याद रहेगा। बरकट्ठा | बरकट्ठा पुलिस ने मृतक के परिजनों व दर्जनों ग्रामीणों पर सड़क बाधित करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया है। ज्ञात हो कि तीन फरवरी को ढोढ़ीया के समीप बाइक से मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों समेत आस पास क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। सूचना पर एएसआई चंदा उरांव पुलिस बल के घटनास्थल के पास पहुंचे। पुलिस के मुताबिक बताया गया कि हमलोगों को देखते ही मृतक के परिजन समेत ग्रामीण गाली गलौज करने लगे व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया। मामले को लेकर एसएसआई चंदा उरांव ने अजय मंडल पिता आदि महतो ग्राम ढोढ़ीया,कृष्णा प्रसाद पिता गांगो महतो गांगो महतो पिता गणपत महतो नारायण चौधरी पिता नागेश्वर चौधरी तीनों ग्राम गैयपहाडी,सूरज प्रसाद पिता छत्तरू महतो ग्राम ढोढ़ीया,सतीश चौधरी पिता रीतलाल चौधरी ग्राम गंगपांचो समेत 150-200 अज्ञात महिला, पुरुष के विरुद्ध आरोपित किया गया।


