जयपुर के 3 बिजनेसमैन से 6.67 करोड़ की ज्वेलरी मिली:IT की रेड में 55 करोड़ के निवेश के डॉक्युमेंट मिले;दुबई में भी इन्वेस्टमेंट किया

जयपुर सहित तीन शहरों (जयपुर, लालसोट और बहरोड़) में कारपेट, बिल्डर और कार्गो सर्विस फर्म से जुड़े तीन कारोबारियों के यहां सर्च की कार्रवाई रविवार को भी जारी है। इन कारोबारियों के 24 ठिकानों पर छापेमारी में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमों को 5 करोड़ कैश और 6.67 करोड़ की ज्वेलरी मिली है। इसके अलावा भी मिले गहनों का मूल्यांकन किया जा रहा है। कारोबारियों के दुबई में बड़े स्तर पर निवेश किए जाने का भी खुलासा हुआ है। तीनों ग्रुप की ओर से 55 करोड़ रुपए के निवेश के डॉक्युमेंट मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक- बिजनेसमैन अनिल गुप्ता, अशोक पाटनी और शब्बीर खान के जयपुर, लालसोट और बहरोड़ स्थित 22 ठिकानों पर शुक्रवार को छापेमारी शुरू की थी। शनिवार को 2 और ठिकानों पर सर्च शुरू किया गया। इसके बाद 24 जगह पर सर्च चल रहा है। वर्कर्स से पूछताछ में कंपनियों के किसी भी डील में 30 प्रतिशत कैश लेने की बात सामने आई है। कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स​ में 36 करोड़ रुपए कैश में लगाए
जयपुर के दो दलालों को दुबई में निवेश की व्यवस्था करने के लिए जांच के दायरे में लिया गया है। 55 करोड़ के निवेश के डॉक्युमेंट के साथ ही हवाला कारोबार से जुड़ा होने का सुराग इनकम टैक्स विभाग के हाथ लगा है। इनकम टैक्स विभाग की टीमें 34 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से मिली रकम का मिलान कर रही हैं। अलग-अलग कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स में 36 करोड़ रुपए कैश में लगाए गए हैं। एक कारोबारी ने 260 कार्गो वाहन होने की बात कबूली है, जबकि डॉक्युमेंट में कम वाहन होना दिखाया गया है। दोनों दलालों के जरिए 300 इन्वेस्टर्स ने स्थानीय और दुबई प्रोजेक्ट्स में निवेश किया है। तीनों ग्रुप का है कनेक्शन
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक, पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि तीनों ग्रुप से जुड़े बिजनेसमैन लंबे समय से टैक्स चोरी कर रहे हैं। आईटी विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच के बाद रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इनकम टैक्स विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों ग्रुप आपस में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसके बाद डिपार्टमेंट की ओर से तीनों समूहों से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की गई। ……………. इनकम टैक्स रेड से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… जयपुर के 3 बिजनेसमैन से 3 करोड़ कैश मिला:IT की 24 ठिकानों पर रेड, अब तक 24 लॉकर-दुबई में बेहिसाब संपत्ति के सबूत मिले जयपुर सहित राजस्थान के तीन शहरों (जयपुर, लालसोट और बहरोड़) में कारपेट, बिल्डर और कार्गो सर्विस फर्म से जुड़े तीन कारोबारियों के यहां सर्च की कार्रवाई आज (शनिवार) भी जारी है। शुक्रवार को इनकम टैक्स की टीम ने 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब इसमें दो और ठिकाने बढ़ गए हैं। टीम को कारोबारियों के यहां से 3 करोड़ रुपए कैश, गहने और लॉकर मिले हैं। दुबई में बेहिसाब निवेश करने के डॉक्युमेंट भी इनकम टैक्स विभाग के हाथ लगे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *