दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर पेशेंट लेने जा रही एम्बुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर और उसके साथी को मामूली चोटें आई है। हादसा बहरोड़ के गांव शेरपुर के पास होटल हाईवे एक्सप्रेस के सामने रविवार सवेरे 6ः30 बजे हुआ। ड्राइवर मुकेश गुर्जर उर्फ लालाराम ने बताया कि वो अपने साथी के साथ नीमराना की तरफ पेशेंट लेने के लिए जा रहे थे। चाय पीने के लिए एक ढाबे पर रुकने का प्रयास किया। इस दौरान श्योपुर के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में एम्बुलेंस जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा हाईवे एक्सप्रेस होटल के सीसीटीवी में कैद हो गया। हादसे में एंबुलेंस सवार दोनों सुरक्षित है। हादसे की सूचना बहरोड़ पुलिस थाने को नहीं दी गई।


