एमबीबीएस पूरी कर एक साथ पहली बार 120 डॉक्टर अब एक साल तक इंटर्नशिप सेवाएं देंगे

बाड़मेर | बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर चुके 120 मेडिकोज अब जिला अस्पताल में इंटर्नशिप के दौरान एक साल तक सेवाएं देंगे। अस्पताल में इन दिनों मरीजों का इलाज कर रहे 120 मेडिकोज में 58 बेटियां भी शामिल है। ये सभी डॉक्टर अस्पताल के सभी विभागों में सेवाएं देंगे। कॉलेज से दूसरा बैच की एमबीबीएस पूरी हो चुकी है। 2019 में बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में 100 स्टूडेंट्स का पहला बैच आया। पहले बैच के 97 मेडिकोज की ओर से अस्पताल में इंटर्नशिप पूरी की जा चुकी है। अब ये सभी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर जिला अस्पताल में 1 साल मरीजों को सेवाएं देने के बाद सरकारी डॉक्टर बनने व अपनी पीजी की तैयारी में जुटे है। कॉलेज में चार बैच डॉक्टरी कर रहे है। 520 स्टूडेंट्स में 215 छात्राएं भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *