स्काउटिंग सहनशीलता और सहजता का प्रतीक: चौधरी

भास्कर न्यूज | बाड़मेर राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर एवं बालोतरा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट गाइड शिविर प्रतियोगिता रैली के तृतीय दिवस को जिला शिक्षा अधिकारी अन्नाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण करवाया गया। सीओ स्काउट बाड़मेर योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर में चल रही प्रतियोगिता रैली के तीसरे दिवस रविवार को स्काउट गाइड बालचरों की ओर से फूड प्लाजा प्रतियोगिता, झांकी प्रदर्शनी, विचित्र वेशभूषा आदि में बेहतर प्रदर्शन किया। रविवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी पन्नाराम चौधरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्काउटिंग सहनशीलता और सहजता का प्रतीक है। स्काउटिंग से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। इधर शनिवार की शाम को आयोजित शिविर ज्वाल कार्यक्रम बाड़मेर उपखंड अधिकारी वीरमाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पुखराज सारण, रोवर कमिश्नर डॉ. आदर्श किशोर जाणी, नेहरू युवा केन्द्र जोधपुर के उपनिदेशक राजेश चौधरी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीएम चौधरी ने कहा कि शिक्षा के साथ बालकों का मानसिक और शारीरिक विकास भी बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से बच्चों का बेहतरीन विकास संभव हैं। शिविर ज्वाल कार्यक्रम के दौरान बालचरों की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अतिथियों ने सराहना की। वहीं रविवार को माध्यमिक एवं प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह महेचा ने जिला रैली का निरीक्षण करके शिविर की सराहना की‌।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *