बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा एवं सहयोगी संगठन का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण आयोजित

भास्कर न्यूज | बाड़मेर बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा एवं समस्त सहयोगी संगठन का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण रविवार को जाट चेरिटेबल ट्रस्ट नेहरू नगर बाड़मेर में प्रशिक्षक राष्ट्रीय सचिव बामसेफ नई दिल्ली मघाराम हाथला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। बामसेफ जिला प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि महापुरुषों की सामयिक जन्म जयंती कार्यक्रम 15 मार्च से 30 अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित कर फूले शाहू अम्बेडकर की विचारधारा और बामसेफ का उद्देश्य, विचारधारा, नीति नेतृत्व और अनुशासन से कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के माध्यम से व्यवस्था परिवर्तन कर समतामूलक समाज और राष्ट्र का निर्माण करना होगा। भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शिवदानाराम राठौड़ ने बताया कि भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अंतर्गत मूलनिवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा जनसभा 29 मार्च को सिरोही में आयोजित हो रही है। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक प्रोटॉन राजस्थान नरसाराम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बामसेफ राजस्थान कैलाश कागा , प्रदेश महासचिव संगठन बामसेफ राजस्थान स्वरूप पंवार, प्रदेश समन्वयक राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा राजस्थान एडवोकेट मोतीराम मेनसा, प्रदेश प्रभारी बुद्धिष्ट इंटरनेशनल नेटवर्क राजस्थान हीरालाल बौद्ध , प्रदेश प्रभारी बीबीएफ राजस्थान किशनलाल परमार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा जोधपुर जोन कार्य क्षेत्र गजेंद्र द्रविड सहित बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा,बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ,इंडियन मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन, इंडियन लीगल प्रोफेशनल एसोसिएशन, राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा, भारतीय बेरोजगार मोर्चा, प्रोटॉन, राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा सहित संगठनों के जिला प्रभारी , जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, तहसील अध्यक्ष, जिला संयोजक, जिला सह संयोजक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *