छह साल से फरार 30 हजार के ईनामी अपराधी को मप्र से पकड़ा

जोधपुर| जोधपुर पुलिस ने ऑपरेशन डेनिम चलाकर 6 साल से फरार 30 हजार के ईनामी अपराधी तस्कर को मध्य प्रदेश के नीमच से गिरफ्तार किया। ईनामी तस्कर मदन सिंह नीमच में ही पशुपालन से जुड़ा ​बिजनेस करने लगा था। जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए जोधपुर रेंज की टीम कई दिनों से मध्य प्रदेश में वेश बदलकर घूमती रही। आरोपी मदन दान के पास से 2019 में बालोतरा जिले की पचपदरा थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम और डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में वह फरार चल रहा था। आरोपी रिश्तेदारी करने के लिए बाड़मेर जिले में आता रहता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *