भास्कर न्यूज | बाड़मेर स्थानीय कुशल वाटिका में शनिवार को विशेष मेले का आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंच पूजा अर्चना की। कुशल वाटिका ट्रस्ट के मंत्री सम्पतराज बोथरा दिल्ली व कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका में विराजमान बहन साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा व साध्वी मंडल की निश्रा में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें अहमदाबाद से दादा भगवान परिवार अहमदाबाद से 81 बसों से 3500 यात्रियों ने कुशल वाटिका के दर्शन पूजा कर गुरुवर्या के दर्शन कर मांगलिक श्रवण कर रवाना हुए। बाड़मेर सहित बीकानेर, बैंगलोर, सांचौर व आस-पास के अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन वन्दन कर पूजा अर्चना की। कुशल वाटिका में मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरु मन्दिर, देवी-देवताओं के मन्दिरों के दर्शन, पूजा का आनन्द लिया। बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका में सुबह 7 बजे से भक्तों का दर्शन व पूजा के लिए आना-जाना शुरू हो गया। कुशल वाटिका मन्दिर में सुबह 8.30 बजे गिरनार भक्त मंडल की ओर से मूलनायक भगवान मुनिसुव्रत स्वामी की प्रतिमा का पक्षाल किया गया। विधि-विधान व श्लोक के साथ केशर पूजा व आरती की गई। इस दौरान आंगी सजाई गई। जहां कुशल वाटिका ट्रस्ट मंडल की ओर से भाता प्रभावना दी गई। बोथरा ने बताया कि कुशल वाटिका में शनिवार को मुनिसुव्रत स्वामी के पक्षाल व आरती का लाभ सूरजमल शिखरचन्द कोचर परिवार व केशर पूजा का लाभ कैलाश कुमार जगदीशचन्द ताराचन्द धारीवाल परिवार ने लिया। मेले में उपाध्यक्ष द्वारकादास डोसी, उपाध्यक्ष रतनलाल संखलेचा, मंत्री सम्पतराज बोथरा दिल्ली, निर्माण मंत्री शंकरलाल धारीवाल, ट्रस्टी कैलाश धारीवाल, इजि. दिलीप जैन, भूरचन्द , सम्पतराज सेठिया, सम्पतराज श्रीश्रीमाल, प्रकाश लूणिया, कपिल धारीवाल, अशोक सेठिया, विपुल बोथरा, जयेश जैन, सुनिल बोथरा, महावीर, निखिल छाजेड़, हिमांशु धारीवाल, रूपेश, भरत , महावीर, सुनिल सिंघवी, मुकेश वडेरा, अशोक राजपुरोहित, प्रकाश विश्नोई, हितेश डूंगरवाल व ट्रस्ट मण्डल के साथ साथ अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, गिरनार भक्त मण्डल, कुशल वाटिका मित्र मण्डल सहित कई भक्त उपस्थित रहे। बाड़मेर. कुशल वाटिका में स्मृति चिन्ह देते हुए।


