गोबर के साथ आने वाले कंकरीट के कारण पिछले एक साल से शुरू नहीं हो रहा नंदी गोशाला का बायोगैस प्लांट

बायोगैस प्लांट के शुरू करने के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि बायोगैस प्लांट में साफ गोबर डाला जाता है। लेकिन गोशाला से आने वाले गोबर में कंकरीट और पत्थर होने के कारण प्लांट को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ऐसे में नंदी गोशाला में पक्का फर्श का निर्माण करवाया जाए। फर्श का निर्माण करने के बाद गोशाला से गोबर को इस प्लांट में डालकर बायोगैस प्लांट को शुरू किया जाएगा। भास्कर न्यूज|बाड़मेर बायोगैस के उत्पादन और आमजन को बायोगैस का लाभ पहुंचाने के लिए चौहटन रोड स्थिति नगर परिषद की नंदी गोशाला में 48.42 लाख रुपए की लागत से गोबर गैस प्लांट का निर्माण किया गया था। इस प्लांट का निर्माण हुए एक साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक प्लांट को शुरू नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत बाड़मेर गादान द्वारा बायोगैस प्लांट का निर्माण करवाया गया। ग्राम पंचायत द्वारा नंदी गोशाला में 48.42 लाख रुपए की लागत से 85 क्यूबिक मीटर का बायोगैस प्लांट का निर्माण करवाया। नंदी गोशाला में तैयार बायोगैस प्लांट के शुरू नहीं होने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि नंदी गोशाला में गायों के गोबर को एकत्रित कर बायोगैस प्लांट के हौद में डालकर उसका मिश्रण तैयार कर बायोगैस उत्पादन की तैयारी की गई। नंदी गोशाला से आने वाले गोबर में कंकरीट और पत्थर साथ में आने लगे। भविष्य में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो उसे देखते हुए प्लांट को अभी तक शुरू नहीं किया गया। ^ग्राम पंचायत बाड़मेर गादान द्वारा 48.42 लाख रुपए की लागत से 85 क्यूबिक मीटर का नंदी गोशाला में बायोगैस प्लांट तैयार किया था, लेकिन इस प्लांट में आने वाले गोबर में कंकरीट और पत्थर के कारण यह प्लांट शुरू नहीं किया गया । वीरमाराम जांगीड़, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत बाड़मेर गादान ^नंदी गोशाला में तैयार बायोगैस प्लांट को तैयार किए एक साल से अधिक समय हो गया। नंदी गोशाला से गोबर लिया जाता था। लेकिन उसमें कंकरीट और पत्थर साथ में आने के कारण बायोगैस प्लांट को बंद कर किया हुआ है। गोशाला में पक्के फर्श का निर्माण करने के बाद ही बायोगैस प्लांट को शुरू किया जाएगा। -रविकुमार मीणा, सीईईओ, जिला परिषद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *