डोरियों पहाड़ी में लगी आग झुलस रहे हैं पेड़ और पौधे

भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर प्रखंड अंतर्गत डोरियो में जीटी रोड के किनारे स्थित पहाड़ी में शनिवार से आग लग गई है। आग लगने से पहाड़ में बिखरे पड़े खर-पतवार जल रहे है। जिसे बुझाने वाला कोई नहीं है। रविवार को आग की लपेटे पूरे पहाड़ी में फैल चुकी थी। धुआं से पहाड़ी ढक चुका था। वन विभाग भी आग बुझाने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है। हालांकि वन विभाग ने आग लगने की सूचना नहीं होने की बात कही है। आग पहाड़ी के चारों तरफ तेजी से फैल रहा है। इसके कारण खर-पतवार धू-धूकर जलने से उसके प्रभाव में आने से पहाड़ी पर लगे हजारों पेड़-पौधे भी झुलस गए हैं। पहाड़ी में आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी में आग लगने से रात में चारों तरफ उजाला नजर आ रहा था। इस संबंध में प्रभारी फोरेस्टर डीलो रविदास ने बताया कि पहाड़ी में तीन दिन पूर्व आग लगने की सूचना मिली। तब वन विभाग के द्वारा आग को बुझाया गया था।पहाड़ी में फिर से आग लग गई। इसकी सूचना नहीं रहने के कारण आग बुझाने के लिए वन विभाग के द्वारा किसी तरह की पहल नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि अब जब सूचना मिल गई है तब वन विभाग फिर से आग बुझाएगी। बताया कि पहाड़ी में आग कैसे लगी है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। शरारती तत्वों के हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *